WELCOME TO Rahul Ratia World'S NO 1 PORTAL

Saturday, 3 September 2011

अब कॉमर्स ग्रेजुएट भी बन सकेंगे टीजीटी


शिमला:प्रदेश में अध्यापक बनने के अवसर से अब तक महरूम हजारों बीकॉम स्नातकों के लिए खुशी की खबर है। अब बीकॉम स्नातकों की टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) उत्तीर्ण करने के बाद प्रदेश भर के स्कूलों में बतौर टीजीटी आर्ट्स नियुक्ति हो सकेगी। बीए स्नातकों की तर्ज पर इनके लिए भी बीकॉम में 50 प्रतिशत अंकों के साथ एक साल का बीएड डिप्लोमा (बेचलर ऑफ एजूकेशन) की शर्त रखी गई है। हालांकि बीकॉम स्नातकों की टीजीटी आर्ट्स के पद पर नियुक्ति को लेकर भर्ती एवं पदोन्नति नियम बाद में बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने टीईटी परीक्षा के लिए नियम बना दिए हैं और अब इसी आधार पर शिक्षकों की भर्ती होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक राजीव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि टीईटी शिक्षा के अधिकार के तहत यह एक अनिवार्य कदम है जिस पर काम शुरू कर दिया गया है। प्रदेश भर के स्कूलों में अब टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी मेडिकल, शास्त्री और भाषा अध्यापकों की भर्ती टीईटी टैस्ट पास करने के बाद ही होगी।
सभी वर्गो में स्नातक स्तर और शास्त्री की परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। हालांकि एनसीटीई (नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स ट्रेनिंग) से मानकों के आधार पर 45 प्रतिशत अंकों की मान्यता वाले अभ्यर्थी भी टीईटी परीक्षा के लिए पात्र हैं। वहीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए पांच प्रतिशत की छूट देने का भी प्रावधान किया गया है। दैनिक भास्कर की न्यूज़ को विस्तार से पढ़े-http://www.bhaskar.com/article/HIM-OTH-commerce-graduates-can-now-become-tijiti-2398949.html

No comments:

Post a Comment

RAHUL RATIA POST ANIMATOR

Cricket Score