WELCOME TO Rahul Ratia World'S NO 1 PORTAL

Monday, 12 September 2011

HBSE EXAMINATION MAY BE POSTPONDED


हिसार लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के कारण हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ सकती है। हालांकि बोर्ड प्रशासन ने इस बारे में अभी तक अधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है लेकिन परीक्षाओं का टलना लगभग तय माना जा रहा है।

परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने के लिए सरकार का नोटिफिकेशन आता है और अब बोर्ड को उसका इंतजार है। इससे पहले सूचना दी गई थी कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकंडरी व सीनियर सेकंडरी (नियमित) की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 सितंबर से शुरू होनी थी। साथ ही सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी (रि-अपीयर), ओपन स्कूल की सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी की रि-अपीयर और डीएड द्वितीय सेमेस्टर, डीएड प्रथम सेमेस्टर की रि-अपीयर, डीएड पार्ट एक व दो(ओल्ड) की फेल व कंपार्टमेंट परीक्षार्थियों की परीक्षाएं भी होंगी।

अब ये परीक्षाएं 14 अक्टूबर के बाद हो सकती हैं। बोर्ड के सचिव शेखर विद्यार्थी ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं आगे बढ़ाने के संबंध में अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। लेकिन संभावना है कि उपचुनाव के कारण परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती हैं। जब नोटिफिकेशन होगा तभी हम आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

RAHUL RATIA POST ANIMATOR

Cricket Score